{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में सिंगापुर की तर्ज पर KMP हाईवे के पास बसाए जाएंगे पांच नए शहर, सरकार का विकास प्लान तैयार 

 
Naya Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार कुंडली-मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के किनारे 135 KM क्षेत्र में पांच नए शहर विकसित करने का प्लान तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सरकार का दावा है कि इन शहरों में औद्योगिक विकास का ढ़ांचा सिंगापुर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। जो विकसित भारत 2047 विजन के लिए देश का गेटवे बनेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2031 तक की संभावित जनसंख्या को आधार बना पांच नए शहर विकसित करने के लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन सरकार की ओर से कर दिया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने योजना को लेकर हुई चर्चा में बताया कि KMP की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, एक्सप्रेस वे इस दिशा में मजबूत कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराएगा। Haryana News

आवश्यक संशोधन

मिली जानकारी के अनुसार, इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं, ताकि निवेश, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिल सके। उन्होंने कहा हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIIDC) का उद्देश्य केवल राजस्व अर्जित करना नहीं, बल्कि उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं, त्वरित सेवाएं और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना होना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 10 नई इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने की घोषणा की थी। इनमें से पांच IMT को स्वीकृति मिल चुकी है और उनके विकास की प्रक्रिया जारी है। Haryana News

125 फीसदी इजाफा

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से तीन राजधानी क्षेत्र में बननी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उद्योग विभाग के बजट में 125 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी और आगामी बजट में इसे और बढ़ाने की योजना है, ताकि प्रदेश में औद्योगिक विस्तार को निरंतर मजबूती मिलती रहे। आने वाले समय में जब नई IMT विकसित होंगी, तो हरियाणा देश की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भौगोलिक रूप से हरियाणा दिल्ली से तीन ओर से जुड़ा है और दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट तथा नोएडा के जेवर बने एयरपोर्ट की पहुंच करीब 30 मिनट में होने के कारण देश-विदेश के निवेशकों के लिए यह क्षेत्र अत्यंत आकर्षक बन गया है।