हरियाणा में प्राइवेट बस में लगी आग; 2 लोग जिंदा जले, 11 लोग घायल
Apr 27, 2026, 21:53 IST
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार देर शाम हरियाणा के हांसी में एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। जिसमें 2 लोग जिंदा जल गए। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस भिवानी से हांसी की तरफ जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, मिलकपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, घायलों को हांसी और भिवानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में पहले धमाका हुआ था। इसके बाद आग लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पाया।