सिरसा के इस गांव की महिला सरपंच, पति और भतीजे पर FIR, लगे ये गंभीर आरोप ?
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहन लाल की शिकायत पर जमाल गांव की सरपंच विनोद रानी, उनके पति ओम प्रकाश, भतीजे सुरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, चौपटा पुलिस ने झूठे केस में फंसाने और धमकी देने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ समय पहले एक महिला का Audio और Video वायरल हुआ था ।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 18 जनवरी 2024 को RTI लगाकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता का ब्यौरा मांगा था। इसके बाद जुलाई और अगस्त महीने में उन्होंने डीसी सिरसा और हरियाणा के CM को नालियों के फर्जी बिल लगाने और कम कार्य दिखाकर ज्यादा भुगतान उठाने की शिकायत दी थी। इस ठोस कार्रवाई से बौखलाकर सरपंच विनोद रानी, उनके प्रतिनिधि ओम प्रकाश और सुरेंद्र कुमार ने एक सोची समझी आपराधिक साजिश रची। आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से जमाल गांव की ही निवासी आशा नाम की महिला को लालच देकर अपने साथ मिला लिया। Haryana News
हनीट्रैप की साजिश?
जानकारी के मुताबिक, महिला आशा को सुरेंद्र ने मोहनलाल को झूठे केस में फंसाने के लिए उनका मोबाइल नंबर और घर का पूरा पता दिया था। महिला को कहा कि वह मीठी बातें करके मोहनलाल को फंसाए और Video कॉल के जरिए अश्लील बाते करे और उसका Video बना ले। जुलाई 2024 में पुलिस को मोहनलाल के खिलाफ आशा ने अश्लील हरकत करने की झूठी शिकायत दे दी। मोहनलाल ने तुरंत पुलिस को इस पूरी साजिश से अवगत करवाया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की निष्पक्ष जांच के दौरान जब सच सामने आने लगा तो महिला और उसके साथियों ने अपनी झूठी शिकायत वापस ले ली। इस पूरी घटना के बाद अब मोहनलाल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर सरपंच विनोद रानी, प्रतिनिधि ओम प्रकाश, सुरेंद्र और आशा के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गांव जमाल में यह मामला अब भारी चर्चा का विषय बन गया है और पुलिस हर पहलू से सबूत जुटाने में लगी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, साजिशन महिला से Video बनाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश करने को लेकर दी इस शिकायत में नाथूसरी चौपटा थाना में पुलिस ने IPC की धारा 120बी, 166, 195्र, 211, 384, 500, 506 के तहत केस दर्ज किया है।