हरियाणा में जनगणना ड्यूटी में तैनात शिक्षक के खिलाफ FIR, लगे ये गंभीर आरोप ?
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के भिवानी में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने और कारण पूछने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ीखेड़ा के शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ थाना सदर भिवानी में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई चार्ज ऑफिसर तहसीलदार की शिकायत पर की गई। वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने चेतावनी दी है कि गणना कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ीखेड़ा के शिक्षक सतीश कुमार की ओर से अपना कार्य शुरू नहीं किया गया। वहीं, उनकी सुपरवाइजर रितु की ओर से कारण पूछने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जानकारी के मुताबिक, रितु ने चार्ज ऑफिसर तहसीलदार को दी शिकायत में बताया कि प्रगणक सतीश कुमार को बार-बार कहने के बावजूद भी वह गणना कार्य शुरू नहीं कर रहा था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि वह शराब पीकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। इसी के चलते शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। डीसी साहिल गुप्ता ने गणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने कार्य को गंभीरता से करें।