{"vars":{"id": "128336:4984"}}

   एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह

 

भिवानी, 29 जुलाई। न्यू ऑटो मार्केट भिवानी में एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन (रजि) द्वारा आज सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह पालिका चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग हरियाणा व भारत भूषण टांक वाइस चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग हरियाणा का एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन के कार्यालय पहुंचने पर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े जिले के सम्मानित व्यक्तियों को अतिथिगणों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गण द्वारा द्वारा संस्था द्वारा चलाए जा रहे मिशन रेबीज फ्री इंडिया कार्यक्रम के तहत बेसहारा व पालतू कुत्तों को माइक्रोचिप, एंटी रेबीज टीकाकरण व थनैला रोग मुक्त भारत अभियान के तहत प्रत्येक गाय को मुफ्त माइक्रोचिप व रजिस्ट्रेशन करने की कार्यों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं भारत देश को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयासरत है, ऐसी संस्थाओं का आमजन को सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित एनिमल सिंपैथी आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय प्रधान एडवोकेट कुलदीप शर्मा, एडवोकेट संदीप तंवर  प्रधान बार एसोसिएशन भिवानी, बीजेपी के स्ष्ट सेल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अशोक बिड़लान, जिला पार्षद मोनू (समरवीर) देवसर, जितेंद्र सांगा जिला पार्षद, नगर पार्षद सुभाष  तंवर, संदीप यादव, नगर पार्षद, सरपंच विनोद गांव मुंढाल,प्रदीप,पर्यावरण प्रहरी विजय सिंह सिंमार, रमेश सैनी, एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक डॉ योगेश ढिकाव, संस्था के जिला प्रधान आशु वाल्मीकि, जिला उप प्रधान कपिल हिंदुस्तानी, संस्था के जिला कैशियर विकास कांगड़ा, संस्था के जिला सेक्रेटरी हितेश चावरिया, पूर्व मैनेजर प्रदीप टांक, कर्नल बागड़ी, राजेश खन्ना, श्यामलाल चारण, मास्टर अनिल कांगड़ा, कमल कांगड़ा, विशाल चावरिया, गुड्डू चौहान, अमित चावरिया, रजत बापोड़ा, वंश चौहान, अभिषेक सहित आदि उपस्थित रहे।