{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में BJP प्रत्याशी समर्थक पर जानलेवा हमला; 6 लोगों को लगी गोली, 1 की मौत; कई हमलावर घायल

 
Naya Haryana : हरियाणा के हिसार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के उकलाना मंडी में चुनाव के बीच बड़ा ही हिंसा वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 2 मई को BJP में शामिल हुए युवक प्रदीप सोनी पर देर रात 5 से 6 अज्ञात नकाबपोशों ने हमला कर दिया। प्रदीप रात को SBI बैंक के पास कन्फेक्शनरी की दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि बचाव में युवक प्रदीप सोनी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई, जिससे एक युवक की मौत हो गई व कई अन्य हमलावर घायल हो गए हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घायल को हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने से जिस युवक की मौत हुई है उसकी पहचाना आदमपुर क्षेत्र के गांव भाना निवासी शुभम के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Haryana News

BJP को समर्थन

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि 2 मई को उकलाना की पुरानी अनाज मंडी में प्रदीप सोनी द्वारा स्वर्णकार समाज की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, फतेहाबाद के जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, BJP नेता श्रीनिवास गोयल, BJP जिला हिसार अध्यक्ष डॉक्टर आशा खेदड़, पूर्व मंत्री अनूप धानक सहित अनेक BJP नेता पहुंचे थे।

कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप सोनी थे और उन्होंने स्वर्णकार समाज के साथ मिलकर उकलाना नगर पालिका के चेयरपर्सन पद की BJP प्रत्याशी निकिता गोयल को समर्थन दिया था और लड्डुओं से तोला गया था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप सोनी BJP प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में लगे हुए थे और सोनी समाज के काफी लोगों को भारतीय जनता पार्टी में ज्वाइन करवाया था। प्रदीप सोनी के साथ कार्यक्रम में निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी के सगे ताऊ हरीश सोनी व चचेरे भाई ने भी BJP जॉइन की थी।

पूरा घटनाक्रम...

मिली जानकारी के अनुसार, उकलाना में कन्फेक्शरी की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि प्रदीप देर रात को उनके पास सामान लेने आया था। इसी दौरान एक गाड़ी में युवक भरकर आए। सबने नकाब पहना हुआ था। हमलवारों ने आते ही प्रदीप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वह जान बचाने के लिए दुकान से बाहर भागा। हमलावर भी उसके पीछे-पीछे दौड़े। इसी दौरान हुई झड़प में प्रदीप सोनी ने गोली चला दी। जिससे आदमपुर क्षेत्र के गांव भाना निवासी शुभम को गोली लग गई, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रदीप सोनी को भी चोटें आई हैं और उसे भी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल किया गया है। Haryana News

ये हुए घायल

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटनाक्रम में मुकेश वासी सदलपुर को जांघ में, विवेक उर्फ जतिन वासी भाणा को कंधे में, पवन वासी बड़ोपल को पेट में, सोनूवासी बांढाहेड़ी को हाथ, मोनू वासी सदलपुर को कूल्हे में गोली लगी है। शुभम वासी भाणा की गोली लगने से मृत्यु हो गई है।

पुलिस ने किया मुआयना

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही उकलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।