Fastag 1st April 2026: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा हाईवे पर नया नियम, टोल प्लाजा पर नहीं कर पाएंगे कैश पेमेंट
Fastag 1st April 2026: अगर आप भी नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से देश के नेशनल हाईव की प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह से बंद हो सकता है। अगर यह फैसला लागू होता है तो सभी टोल भुगतान Digital मोड में होंगे।
नई व्यवस्था के तहत वाहन चालकों को FASTag या UPI के जरिए ही टोल फीस देनी होगी। अब नकद भुगतान की सुविधा खत्म होने की दिशा में काम किया जा रहाहै। सरकार और संबंधित एजेंसियों का कहना है कि Digital Payment सिस्टम से टोल कलेक्शन ज्यादा तेज और आसान होगा।
क्यों लिया जा रहा है यह फैसला?
Toll Plaza लंबी लाइनें और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है। डिजिटल भुगतान से गाड़ियां बिना रुके या कम रुकावट से गुजर सकेंगी, जिससे टाइम और ईंधन की बचत होगी।
FASTag सिस्टम पहले से ही लागू है। अब UPI को भी एक वैकल्पिक Digital माध्यम के तौर पर जोड़ा जा रहा है, जिससे उन लोगों को सुविधा मिलेगी जो सीधे मोबाइल से पैसे देना चाहते हैं।
FASTag और UPI कैसे बदलेंगे अनुभव?
FASTag रेडियो फ्रिक्वेंसी टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसमें टोल राशि ऑटोमैटिक कट जाती है। वहीं यूपीआई के जरिए QR स्कैन या मोबाइल ऐप से फटाफट पेमेंट की जा सकेगी। इससे पैसे रखने की जरूरत कम पड़ेगी और पेमेंट करना ज्यादा पारदर्शी बनेगा।
क्या बड़ा बदलाव होने जा रहा है?
1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद हो सकता है। यानी अब सिर्फ डिजिटल मोड से ही भुगता किया जाएगा।
टोल पेमेंट कैसे होगा?
सभी टोल भुगतान FASTag या UPI के जरिए होंगे। नकद भुगतान की सुविधा खत्म हो सकती है।
सरकार या सिस्टम ऐसा क्यों कर रहा है?
इसका मुख्य कारण टोल प्लाजा पर लगने वाली गाड़ियों की लंबी लाइनें है। डिजिटल पेमेंट से गाड़ियां तेजी से टोल से गुजरेगी, जिससे समय और जाम जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
FASTag क्या भूमिका निभाएगा?
देश में पहले से ही FASTag सिस्टम लागू है, जिसमें वाहन के विंडस्क्रीन पर लगे टैग से टोल राशि ऑटोमैटिक कट जाती है।
UPI से टोल कैसे भरा जाएगा?
अब यूपीआई के जरिए सीधे मोबाइल ऐप से पेमेंट कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर QR कोड स्कैन करके भी तुरंत भुगतान संभव होगा।
आम लोगों पर इसका क्या असर पड़ेगा?
इस सिस्टम के लागू होने की शुरुआत में लोगों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। खासकर उन लोगों को जो अभी भी कैश का यूज करते हैं।
क्या इससे ट्रैफिक जाम कम होगा?
डिजिटल भुगतान से टोल पर गाड़ियां रुकेगी नहीं, जिससे ट्रैफिक जाम नहीं होगा।
क्या यह फैसला पूरे देश में लागू होगा?
यह व्यवस्था नेशनल हाईवे के सभी फी प्लाजा पर लागू की जा सकती है।
वाहन चालकों को अभी क्या करना चाहिए?
अगर आप भी वाहन चालक है तो वाहन में FASTag एक्टिव रखें और UPI पेमेंट ऐप तैयार रखें, ताकि नई व्यवस्था लागू होने पर कोई परेशानी न हो।