हरियाणा में फार्म हाउस संचालक ने प्रेमिका संग किया सुसाइड, रूम से मिला ये सब सामान
मिली जानकारी के अनुसार, महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है, इसके बाद शव को जानबूझकर फंदे पर लटका दिया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की प्राथमिक जांच में सुसाइड ही सामने आया है। पुलिस को शव के पास से शराब की बोतल और कुछ खाली पैकेट भी मिले हैं।
जाने पूरा घटनाक्रम….
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत में राठधाना रोड स्थित मुनमुन फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह संचालक सुमेश स्वामी और एक महिला का शव मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि देर रात ही दोनों ने एक साथ सुसाइड किया है। सुमेश के बेटे मोहित ने बताया कि सुबह उसने पिता को फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मोहित ने बताया कि कॉल करने के बाद सुबह मैं खुद फॉर्म पहुंचा। काफी आवाज लगाने के बाद भी पापा को जवाब नहीं मिला, इसके बाद मैंने कई रूम चेक किए। गेस्ट रूम में पहुंचा तो वहां पापा और एक महिला फंदे पर लटके थे। Haryana News
मोहित से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें बचाने के लिए मैंने फंदे पर आग लगा दी, जिससे फंदा टूटकर नीचे गिरा तो दोनों नीचे गिर गई, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंचकर शव को दोनों के शव को कब्जे में ले लिया।