Family ID: हरियाणा में किरायेदारों के लिए खुशखबरी, मिलेगा इस सरकारी योजना का लाभ
Mar 7, 2026, 08:15 IST
Family ID: हरियाणा में किराए के मकान में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अब शहरों में रेंट पर रहने वाले परिवारों को खुशखबरी देते हुए कहा है कि वे मकान की प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर अपनी फैमिली आईडी बनवा सकते हैं। इससे उन हजारों लोगों को फायदा होगा, जिनके पास खुद की जमीन या मकान नहीं होता। जिसकी वजह से उन्हें परिवार पहचान पत्र बनाने में समस्या आ रही थी।
सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
हरियाणा सरकार द्वारा जारी परिवार पहचान पत्र एक यूनिक Family ID होती है जिसके माध्यम से पूरी फैमिली का डाटा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होता है।
शहरों में बड़ी संख्या में लोग किराये के मकान में रहते हैं। संपत्ति से जुड़ी जानकारी नहीं होने की वजह से परिवार पहचान पत्र बनवाने में परेशानी आ रही थी।
अब नई व्यवस्था के मुताबिक किरायेदार अपने मकान मालिक की प्रॉपर्टी Id का इस्तेमाल करके PPP आसानी से बनवा सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस फैसले से रहने वाले किरायेदार परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
सरकार का उद्देश्य
सरकार का उद्देश्य परिवारों को पहचान पत्र की सुविधा देना है। ताकि सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंच सके।