{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके में अलर्ट के साथ भारी पुलिस बल तैनात 

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बदमाश ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई।

जानकारी के मुताबिक, गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले में उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस अलर्ट पर रही और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। Haryana News

बदमाश की पहचान 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान गांव कथुरा निवासी अंकित उर्फ डाकू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार गोहाना पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम जींद रोड स्थित खानपुर खुर्द रोड के पास माइनर क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान पुलिस का सामना एक संदिग्ध युवक से हुआ। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ की स्थिति बन गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस हथियार को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। Haryana News

 जांच जारी

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है और सबूत जुटाने का काम जारी है।