21 से 24 जुलाई तक रोजगार विभाग मनाएगा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह
फरीदाबाद, 17 जुलाई।
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन दिनांक 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक रोजगार विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में उपमंडल रोजगार कार्यालय, बड़खल द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2026 को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एन.आई.टी.-05, फरीदाबाद व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एन.आई.टी.-05, फरीदाबाद तथा दिनांक 23 जुलाई 2026 को राजकीय आई.टी.आई. सिकरोना, फरीदाबाद के छात्रों को व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया जाना है, जिसमें मुख्य वक्ता बड़खल सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह द्वारा उपस्थित युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। उपस्थित युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में निपुण बनाने के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह द्वारा युवाओं को अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार सही करियर का चुनाव कैसे करें, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। युवाओं को रोजगार कार्यालय में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने बारे व जॉब फेयर, रोजगार विभाग की योजनाओं, तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार एवं करियर संबंधी जानकारी दी जाएगी, जिससे विद्यार्थी भविष्य में इस व्यावसायिक मार्गदर्शन का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।