{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Elevated Road: हरियाणा में बनेगा नया एलिवेटेड रोड, द्वारका से दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पहुंचना होगा आसान

 
Elevated Road: हरियाणा के गुरुग्राम शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रय़ास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम सोहना रोड से जोड़ने के लिए सदर्न पेरिफेरल रोड पर एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

दोनों तरफ 4-4 लेन के 4.2km लंबे इस एलिवेटेड रोड बनाने को लेकर गुरुग्राम मेट्रो डिवलपमेंट अथॉरिटी ने 754 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। इस प्रोजेक्टर को 1 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

मिनटों में पूरा होगा सफर
जैसे ही इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, द्वारका एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसेव के लिए आवाजाही करनी बहुत आसान हो जाएगी। इस समय वाहन चालकों द्वारा एक्सप्रेसवे से एसपीआर के माध्यम से गुरुग्राम-सोहना हाईवे की सर्विस रोड से होते हुए भोंडसी के पास गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर चढ़ना होता है।

SPR और गुरुग्राम- सोहना हाईवे की सर्विस रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निकलने में 45 मिनट का समय लगता था। लेकिन एलिवेटेड रोज बनने के बाद सिर्फ 10 से 15 मिनट के अंदर द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाएंगे।