{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में CA के ऑफिस में ED की छापेमारी, कारोबारियों में मचा हड़कंप

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रेवाड़ी में आज शुक्रवार सुबह ED की टीम ने भाड़ावास गेट के पास कई कंपनियों और कारोबारियों का काम संभालने KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी में छापेमारी की। 

जानकारी के मुताबिक, टीम ने CA के ऑफिस को अंदर से बंद करने के बाद घंटों दस्तावेजों की जांच की। आयकर की टीम मकान के अंदर रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी हुई है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी चलाने वाले CA सतीश के ऑफिस पर सुबह के समय करीब 6 बजे ही ED की टीम पहुंच गई। 2 वाहनों में आए टीम के सदस्यों के साथ CISF के जवान भी मौजूद है। टीम ने ऑफिस में प्रवेश करने के बाद अंदर से मकान का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद CA के दस्तावेजों की जांच शुरू की गई। Haryana News

कारोबारियों में हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही KSV टैक्स कंसलटेंट कंपनी के ऑफिस पर ED की रेड की सूचना का पता चला, कारोबारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रेड किस मामले को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि एसकेजी टैक्स कंसलटेंट कंपनी चलाने वाला CA कई बड़ी कंपनियों और फर्मों के टैक्स संबंधी कार्यों को देखता है। Haryana News

ED रेड CA के साथ किसी कंपनी के टैक्स संबंधी मामले को लेकर भी हो सकती है।