हरियाणा में CIA की कस्टडी में ड्राइवर की मौत, परिवार ने लगाया- थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह परिवार को उसकी मौत होने की सूचना दी गई। इसके बाद रोते-बिलखते परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिवार ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। कहना है कि पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ करते हुए गंभीर चोट मारी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। मौत कैसे हुई? इस बारे में पुलिस अधिकारियों का केवल इतना कहना है कि हार्टअटैक से मौत हुई है। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की टीम भी मामले की जानकारी लेने के लिए मृतक के परिवार से मिली। बता दें कि शुक्रवार को चौटाला ने कहा कि यदि कहीं भी CIA टीम की गुंडागर्दी मिले तो उनके फोटो तुरंत शेयर कीजिए। Haryana News
जानिए पूरा मामाला…
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव टिटोली के 51 वर्षीय नरेश कुमार के रूप में हुई। वह खेतीबाड़ी करता था। साथ ही उसने एक कार भी खरीद रखी थी, जिसे वह बुकिंग पर चलता था। इसके अलावा भी छोटे-मोटे काम करता था।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को उसके चाचा अनूप ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला नरेश के खिलाफ दर्ज कराया था। सिविल लाइन थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। केस दर्ज होने के बाद CIA-2 ने इस मामले की जांच शुरू की थी। Haryana News
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक,, रंगदारी के केस में CIA-2 की टीम शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे नरेश कुमार को उसके घर से उठाकर लाई थी। नरेश के साथ उसकी बुआ के लड़के को भी लाया गया था, जिस पर जुलाना में एक मामला दर्ज है।
परिवार के मुताबिक, CIA टीम ने रात भर दोनों से पूछताछ की थी। इसी दौरान नरेश कुमार की हालत बिगड़ गई और उसे तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह इसकी सूचना परिवार को दी। Haryana News
थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नरेश के परिवार ने CIA-2 टीम पर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगाया। बताया कि जिस वक्त पुलिस नरेश को उठाकर ले गई थी, तब वह बिल्कुल ठीम था। पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ करते हुए गंभीर चोट मारी, जिसके कारण ही उसकी मौत हुई है। परिवार ने CIA टीम पर कार्रवाई करने की मांग की। Haryana News
CIA इंचार्ज बोले-
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में CIA-2 इंचार्ज सतीश का कहना है कि नरेश को हार्टअटैक आया है। इसके कारण रात के समय ही उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में भेजा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और ज्यादा साफ हो जाएगी। Haryana News
कार्यप्रणाली पर सवाल
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को ही प्रेस कांफ्रेंस में CIA टीम पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि कोई भी CIA पुलिस की गाड़ी काले शीशे और बिना नंबर प्लेट के दिखे तो तुरंत फोटो खींचकर मुझे ट्वीट कर दे। मैं देखता हूं कि CIA वाले काले शीशे वाली गाड़ी और सिविल ड्रेस में क्रिमिनल बनकर कैसे घूमते है। यह लड़ाई हम शुरू कर रहे हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसी को देखते हुए JJP के छात्र संगठन इनसो के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने नरेश के परिवार से पोस्टमॉर्टम हाउस पर मुलाकात की। दीपक ने बताया कि परिवार से मामले की जानकारी ली गई है। इस जानकारी को पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।