Delhi News: ये सुख प्राप्त करने के लिए महिला ने प्राइवेट पार्ट में डाली मॉइस्चराइजर की बोतल, डॉक्टरों ने इस जगह से निकाली
Jul 4, 2025, 19:05 IST
Delhi News: कुछ लोग सुख प्राप्त करने के लिए किसी भी हद को पार कर जाते है, चाहे बाद में उनकी जान पर ही क्यों बन जाएं। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहां एक युवती (27) पेट दर्द और दो दिनों से शौच न कर पाने की शिकायत को लेकर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंची। डॉक्टरों के पूछने पर युवती ने बताया कि उसने यौन सुख को प्राप्त करने के लिए उसने दो दिन पहले एक मॉइस्चराइजर की बोतल को अपनी मलद्वार (रेक्टम) में डाल लिया था। इसके बाद वह बोतल निकल नहीं पाई है। जिसकी वजह से उसे दर्द हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, सर गंगा राम अस्पताल जाने से पहले महिला पहले अपने घर के पास किसी नजदीकी अस्पताल गई थी। जहां, पर डॉक्टरों ने बोतल निकालने की कोशिश की लेकिन, वो असफल रहे। इसके बाद उसका पेट का एक्स-रे किया गया। जिसमें बोतल महिला के मलद्वार के ऊपरी हिस्से में फंसी हुई नजर आई। महिला की गंभीर हालत और आंत फटने की आशंका को देखते हुए उसे तुरंत सर्जरी के लिए ले अस्पताल जाया गया।