{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

मीरपुर में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 30 को

 

सिरसा, 30 जून।
जिला प्रशासन सिरसा द्वारा खंड सिरसा के गांव मीरपुर में 30 जून को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आमजन अपनी समस्याएं मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रख सकते हैं, जिनका मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। गांव के राजकीय मिडल स्कूल में रात्रि ठहराव कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होगा। इससे पहले सुबह 10 बजे से जिला प्रशासन के सभी विभाग दिन में आमजन को स्टाल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।