हरियाणा में विभागीय कार्रवाई के चलते DIPRO सस्पेंड, CM की रैली में हुआ था माइक बंद
मिली जानकारी के अनुसार, CM की 5 अप्रैल को महम में विकास रैली थी, जिसमें मंच पर दो डाइस रखे गए थे। एक डाइस पर सभी मंत्रियों व नेताओं ने संबोधन दिया था। CM के लिए अलग से दूसरी तरफ डाइस लगाया गया था। रैली के अंत में जब CM संबोधन करने के डाइस पर गए तो माइक की आवाज खराब हो गई। Haryana News
DIPRO सस्पेंड
जानकारी के मुताबिक, माइक की आवाज खराब होने के कारण CM दूसरे डाइस पर गए, जहां से संबोधन दिया। माइक की आवाज खराब होने के पीछे टैक्निकल फाल्ट बताया, क्योंकि रैली शुरू होने से पहले दोनों माइक को चैक किया गया था और साउंड सही था। अचानक फाल्ट होने के कारण गडबड़ी हुई, जिसके लिए DIPRO संजीव सैनी को सस्पेंड किया गया है। Haryana News
बची है नौकरी
मिली जानकारी के अनुसार, संजीव सैनी DIPRO के पद पर कार्यरत है और अभी नौकरी का सवा साल बचा हुआ है। नौकरी के दौरान पहली बार उनके ऊपर कार्रवाई हुई है। जबकि रैली से पहले माइक ठीक था, जिसे चैक भी किया गया था। लेकिन अचानक फाल्ट होने के कारण साउंड में दिक्कत हुई, जिसके लिए संजीव सैनी को सस्पेंड कर दिया।