हरियाणा सरकार के आदेशों के बावजूद विभाग नहीं दे रहे खाली पदों की जानकारी, HRD ने अब ये नया लेटर किया जारी
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, इससे पहले 3 अप्रैल 2026 को सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने अधीन आने वाले बोर्ड, निगम और संस्थाओं में ग्रुप-D के खाली पदों (चौकीदार और स्वीपर को छोड़कर) की संख्या निर्धारित प्रारूप में मानव संसाधन विभाग को भेजें। इसके लिए पहले 10 अप्रैल 2026 की समय सीमा तय की गई थी। Haryana News
लेटर की कॉपी...
नहीं भेजी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, मानव संसाधन विभाग ने बताया कि समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि केवल कुछ ही बोर्ड, निगम और एजेंसियों ने आवश्यक जानकारी सरकार को भेजी है, जबकि कई विभागों ने अब तक विवरण प्रस्तुत नहीं किया है। इसी कारण सरकार को दोबारा रिमाइंडर जारी करना पड़ा है। Haryana News
डेडलाइन
मिली जानकारी के अनुसार, नए निर्देशों के तहत सभी संबंधित विभागों को 4 मई 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक अनिवार्य रूप से रिक्त पदों की जानकारी ई-मेल के माध्यम से भेजनी होगी। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित तिथि और समय तक जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तो यह माना जाएगा कि संबंधित विभाग या संस्था में ग्रुप-D के कोई रिक्त पद नहीं हैं। Haryana News
भर्ती प्रक्रिया
सरकारी सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार सभी विभागों में खाली पदों का सटीक आंकड़ा जुटाकर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक,इस कदम को बेरोजगार युवाओं के लिए संभावित रोजगार अवसर बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।