समाधान शिविर में डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी
भिवानी, 9 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजित हुआ। समाधान शिविर में जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी शिकायतों को ध्यान से सुना और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
डीप्टी सीईओ के समक्ष गैर-सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने पुराना बस स्टैंड स्थित कुम्हारों का मोहल्ला, वार्ड नंबर-6 में फौजी पनवाड़ी के पास लगे ट्रांसफार्मर से अंदर गली के खंभे तक नई बिजली की तार डलवाने व गैर सरकारी सदस्य नरेंद्र ग्रेवाल ने नौरंगाबाद, निनान, फुलपुरा व बामला बरसात से पहले इन सभी गांव के फिरने नालों की सफाई करवाने की मांग रखी। कामरेड ओमप्रकाश ने पिपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र वार्ड 14 की गली नंबर दो का निर्माण कार्य के चलते साथ वाली गली का लेवल सही करने, हालु बाजार निवासी संजय कुमार ने पेयजल बिल दुरुस्त करवाने, सेक्टर 13 के निवासी धनपत सिंह ने हाउसिंग बोर्ड की ग्रीन बेल्ट से मलबा उठवाने, गांव खुर्द के निवासी नंदलाल ने ईंट भळा संचालक से उनका तीन महीने का वेतन दिलवाने, बाबरवास गांव निवासी शेर सिंह ने विरासत का इंतकाल करवाने, बलियाली गांव निवासी मुनेश ने पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिलवाने, देवराला गांव निवासी रविंद्र ने हैवी लाइसेंस को रिन्यू करवाने, बलबीर सिंह ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण वॉटर वक्र्स के पास जर्जर पोल की जगह नया पोल लगवाने की समस्या रखी।
इसी प्रकार से गैर सरकारी सदस्य केके ग्रोवर ने नेहरू पार्क में लगे वाटर कूलर को ठीक करवाने व किरोड़ीमल पार्क में आवारा पशुओं के घुसने की समस्या रखी। चैनपुरा गांव निवासी सूरजभान ने गांव का मैन रास्ता खुलवाने बारे, गली नंबर 15, शांति नगर के निवासियों ने गलियों से अवैध रैंप को हटाने, सतीश कुमार ने तिगड़ाना सामुदायिक केंद्र के नजदीक बनी बस्ती में सफाई व पेयजल व्यवस्था को करवाने बारे समस्या रखी।
डिप्टी सीईओ ने सभी समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ईओ राजाराम व डीप्टी एलडीएम राजवंती, गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हलवासिया, ज्ञान गुलाटी सहित सभी विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।