Delhi-Gurugram Expressway: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर यहां बनने जा रहा 10 KM लंबा नया एलिवेटेड फ्लाइओवर
Delhi-Gurugram Expressway: दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे अब जल्द ही जाम मुक्त होने वाला है। इस एक्सप्रेसवे पर जाम को खत्म करने के लिए NHAI ने गुरुग्राम में 10 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक से खेड़की दौला इलाके के रामपुरा चौक तक ये फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की जा रही है।
नॉन स्टॉप चलेंगे वाहन
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हीरो होंडा चौक से मानेसर तक वाहनों की संख्या अधिक बढने की वजह से रोजाना जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है जिससे निजात पाने के लिए NHAI ने प्लान बनाया है कि हीरो होंडा चौक से रामपुरा चौक तक 10 किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर बनाया जाएगा ताकि दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बिना रोक टोक के वाहन चल सकें। Delhi Gurugram Expressway
समस्या
जानकारी के मुताबिक, केवल रोजाना ही नहीं बल्कि मॉनसून के दौरान Delhi-Gurugram Expressway पर नरसिंहपुर के पास भारी जलभराव के बाद इस एक्सप्रेसवे पर सफर करना मुश्किल हो जाता है और इसकी वजह से राजीव चौक तक जाम पहुंच जाता है जिसकी वजह से गुरुग्राम के अंदरुनी रास्तों पर भी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। Delhi Gurugram Expressway
रोज़ाना एक लाख वाहन
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के इस 10 किलोमीटर के हिस्से में रोज़ाना लगभग 1 लाख से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है जिसकी वजह से दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। Delhi Gurugram Expressway
जानकारी के मुताबिक, GMDA के CEO ने NHAI के सामने प्रस्ताव रखा था कि इस रुट पर लगभग 10 KM लंबा फ्लाइओवर बनाया जाए ताकि इस रोड़ पर जाम को खत्म किया जा सके। द्वारका एक्सप्रेसवे बनने के बाद इस रुट पर गाड़ियों की संख्या कम हो गई थी लेकिन द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल शुरु होने के बाद फिर से Delhi-Gurugram Expressway पर गाड़ियों की संख्या बढ गई क्योंकि द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का टोल 220 रुपए लगता है।