{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  योग को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान : यशपाल ठाकुर

ऐलनाबाद, 21 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तर पर ऐलनाबाद की अनाज मंडी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के केश कला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने योगाभ्यास में भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम पारस भगोरिया, तहसीलदार रविंदर मलिक मौजूद रहे।
मुख्यातिथि यशपाल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनता है तथा तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है।
उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योग और प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तथा व्यक्ति अधिक स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी सकता है। उन्होंने युवाओं से भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। मंच संचालन राधा कृष्ण पटीर ने किया। इस अवसर पर नरेश कटारिया, सुभाष चौहान, वेदप्रिय गुप्ता, दिनेश गोदारा, रवि लढा, जसबीर चहल, चंद्रप्रकाश सोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।योग को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान : यशपाल ठाकुर
- ऐलनाबाद की अनाज मंडी में ब्लॉक स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित
ऐलनाबाद, 21 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तर पर ऐलनाबाद की अनाज मंडी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के केश कला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने योगाभ्यास में भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम पारस भगोरिया, तहसीलदार रविंदर मलिक मौजूद रहे।
मुख्यातिथि यशपाल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनता है तथा तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है।
उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योग और प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तथा व्यक्ति अधिक स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी सकता है। उन्होंने युवाओं से भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। मंच संचालन राधा कृष्ण पटीर ने किया। इस अवसर पर नरेश कटारिया, सुभाष चौहान, वेदप्रिय गुप्ता, दिनेश गोदारा, रवि लढा, जसबीर चहल, चंद्रप्रकाश सोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।