{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में कांग्रेस का क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों पर बड़ा एक्शन, पार्टी से किया सस्पेंड 

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा कांग्रेस ने क्रास वोटिंग के आरोपी पांचों विधायकों पर बड़े एक्शन की तैयारी में है, मिली खबर के अनुसार, पार्टी ने विधायकों को सस्पेंड करने का लिया फैसला लिया है। 

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच कांग्रेस विधायकों को तुरंत प्रभाव से आज सस्पेंड कर दिया गया, जल्द ही इसको लेकर प्रेस नोट जारी कर दिया जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा के पांच विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़ सढौरा, रतिया, पुनहाना एवं हथीन विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित विधायक क्रमशः श्रीमती शैली चौधरी, श्रीमती रेणु बाला, सरदार जरनेल सिंह, मोहम्मद इलियास तथा मोहम्मद इज़राइल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जन खडगे की स्वीकृति के उपरांत की गई है।

चंडीगढ़ बिग ब्रेकिंग

कांग्रेस ने क्रास वोटिंग के आरोपी पांचों 

विधायकों को सस्पेंड करने का लिया फैसला

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर