{"vars":{"id": "128336:4984"}}

समाधान शिविर में शिकायतों का मौके पर निपटारा, आमजन को मिली राहत

 

गुरुग्राम, 7 मई- हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत तथा डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का निपटारा सुनिश्चित कराया।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का सरल और समय पर समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा में उसका समाधान किया जाए।

शिविर के दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर सही और पूर्ण एंट्री करना जरूरी है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी मामले को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, जिससे उन्हें समय पर समाधान मिल सके।

इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर प्रीतपाल, एसीपी मुकेश कुमार, एई रविन्द्र सिंह टीआई पंकज, एक्सईएन आरसी देशवाल, एलडीएम, विनोद, जेईई मोहित यादव, एटीपी कुलदीप, एटीपी दिव्या दहिया, एसडीओ राजेश कौशिक, एसडीओ सुमन, बीएओ रामपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।