{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 1 जून को CM सैनी गुरुग्राम से लॉन्च करेंगे 'नई औद्योगिक नीति-2026'

 गुरुग्राम: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 1 जून को मिलेनियम सिटी गुरुग्राम से नई औद्योगिक नीति-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसे हरियाणा की अब तक की सबसे व्यापक औद्योगिक नीति माना जा रहा है। विभाग ने औद्योगिक नीति को अधिसूचित भी कर दिया है।
 
10 औद्योगिक नीतियों को मंजूरी मिली

उद्योग मंत्री ने कहा कि हाल ही में कैबिनेट ने निवेश, रोजगार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, निर्यात और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 नई औद्योगिक नीतियों को मंजूरी दी है। इनमें मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति, डाटा सेंटर नीति-2026 और एग्री विजनेस एवं एग्रो प्रोसेसिंग नीति भी शामिल हैं।

10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित 

हरियाणा सरकार का अनुमान है कि इन नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से वर्ष 2030-31 तक राज्य में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होगा और 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) विकसित करने की योजना भी है।