{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर CM फ्लाइंग का छापा, बिना डॉक्टर हो रहा था इलाज

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में बिना किसी वैध डिग्री, रजिस्ट्रेशन और अनुमति के एक तथाकथित मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, हैरानी की बात ये रही कि यहां अनट्रेंड स्टाफ के भरोसे मरीजों का इलाज किया जा रहा था, वहीं मौके पर दवाइयां, लैब और भर्ती मरीज भी मिले। 

जानकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर CM फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम खरखौदा के बाल्मीकि मंदिर, दिल्ली चौक के पास स्थित पीसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर छापेमारी कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान टीम को कई अनियमितताएं मिली, जिससे स्पष्ट हुआ कि अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। Haryana News

GNM कोर्स

मिली जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि अस्पताल को गांव पाई के अनिल संचालित कर रहा था, जिसने केवल 12वीं के बाद GNM (नर्सिंग) का कोर्स किया हुआ है। उसके पास अस्पताल चलाने के लिए न कोई वैध डिग्री, न रजिस्ट्रेशन और न ही कोई जरूरी दस्तावेज मौके पर मौजूद थे। Haryana News

बिना डॉक्टर के हो रहा था इलाज

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान गांव निलोठी की एक महिला मरीज को सांस की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती पाया गया। सबसे गंभीर बात यह रही कि वहां कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं था और मरीजों का इलाज अनट्रेंड स्टाफ द्वारा किया जा रहा था। Haryana News

बिना अनुमति लैब का संचालन

मिली जानकारी के अनुसार, टीम को मौके पर पांच अन्य कर्मचारी भी मिले, जिनके पास किसी प्रकार की मेडिकल डिग्री या प्रशिक्षण नहीं था। इसके अलावा अस्पताल में एक लैब भी संचालित की जा रही थी, जहां विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए जा रहे थे। जांच में पता चला कि लैब को दीपक नामक व्यक्ति चला रहा था, जो राठधाना निवासी सुनील के लाइसेंस का इस्तेमाल कर रहा था। Haryana News

बिना परमिशन बड़ा खेल

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में बिना अनुमति दवाइयां रखी गई थीं और मरीजों से इलाज के दौरान ही दवाइयों और फीस का पैसा वसूला जा रहा था। यह पूरा काम बिना किसी नियम-कानून के किया जा रहा था, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ था।

सामान किया जाएगा जब्त

मिली जानकारी के अनुसार, यह अस्पताल वर्ष 2021 से लगातार संचालित किया जा रहा था। इसके लिए करीब 40 हजार रुपये मासिक किराए पर बिल्डिंग ली गई थी, जहां बिना किसी वैध अनुमति के स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही थी। CM फ्लाइंग टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दे दी है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। Haryana News

साथ ही अस्पताल को सील करने और दवाइयों सहित अन्य सामान को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जानलेवा इलाज- डॉक्टर

जानकारी के मुताबिक, खरखौदा के हेल्थ विभाग के डॉक्टर धीरज का का कहना है कि इस तरह अनट्रेंड स्टाफ द्वारा मरीजों का इलाज करना बेहद खतरनाक है और इससे किसी भी मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। छापेमारी में CM फ्लाइंग के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र (CID), सब इंस्पेक्टर राजेश (CM फ्लाइंग), ड्रग्स इंस्पेक्टर मुनीराम और खरखौदा सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर धीरज सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। Haryana News

फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आगे सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।