{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के दो फर्जी अस्पतालों में CM फ्लाइंग की रेड, कई चौंकाने वाले हुए खुलासे

 
Haryana: हरियाणा के पानीपत से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जिले में मंगलवार को CM फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शहर के दो अवैध अस्पतालों पर छापा मारा। इन अस्पतालों में गैर मान्यता और अयोग्य डॉक्टरों के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। CM फ्लाइंग टीम द्वारा यह कार्रवाई मॉडल टाउन क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों-जाटल रोड स्थित "देव E.H. क्लीनिक" और 8 मरला क्षेत्र में "एसके क्लीनिक" में की गई।

दाखिल मरीजों को दूसरे अस्पतालों में किया रेफर 

टीम द्वारा जांच में यह साफ हुआ कि इन अस्पतालों को चलाने वाले कथित डॉक्टरों के पास न तो MBBS की डिग्री है और न ही किसी मान्यता प्राप्त संस्था से चिकित्सा का प्रशिक्षण। अस्पताल में कई मरीज भी दाखिल थे। सभी दाखिल मरीजों को निगरानी में लिया गया और गंभीर स्थिति वाले लोगों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।

भारी संख्या में दवाइयां बरामद

छापेमारी के दौरान टीम को दोनों अस्पतालों से बड़ी संख्या में दवाइयां, इंजेक्शन और चिकित्सकीय उपकरण जब्त किए गए हैं। इन सभी के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दोनों अस्पतालों को किया सील

CM फ्लाइंग के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि दोनों अस्पतालों के खिलाफ पहले से ही शिकायतें मिल रही थीं। शुरुआती जांच में ही पुष्टि हो गई कि आरोप सत्य हैं और यह लंबे समय से चल रहा मेडिकल फर्जीवाड़ा है। फिलहाल दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया है और इनके संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यदि इस तरह का फर्जी इलाज लंबे समय तक चलता रहा होता तो यह मरीजों की जान के लिए घातक साबित हो सकता था। जब सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा तो वहां न तो उक्त डॉक्टर मौजूद थे और न ही कोई रजिस्टर्ड मेडिकल प्रोफेशनल मिला। इसके उलट, जांच में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर कार्यरत स्टाफ इलाज करता मिला।