CM Awas Yojana: मात्र 1.50 लाख में मिल रहे आलीशान फ्लैट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा
जानकारी के मुताबिक, ADC सोनू भट्ट, जोकि जिले में योजना के नोडल अधिकारी भी हैं, ने जानकारी देते हुए बताया कि CM शहरी आवास योजना के अंतर्गत निगम क्षेत्र से कुल 12,384 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से प्रथम चरण की सत्यापन प्रक्रिया में 4,728 आवेदन पात्र पाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वही परिवार फ्लैट बुकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो पहले चरण की जांच में पात्र घोषित किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ADC ने बताया कि पात्र आवेदकों को ₹10,000 की बुकिंग राशि तथा निर्धारित एफिडेविट 25 फरवरी तक अनिवार्य रूप से जमा करवाने होंगे। जो आवेदक निर्धारित तिथि तक बुकिंग राशि व एफिडेविट जमा नहीं करेंगे, उनके आवेदन स्वतः निरस्त माने जाएंगे और उन्हें आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि बुकिंग के उपरांत दूसरे चरण की सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी। इसके पश्चात अंतिम रूप से पात्र पाए गए लाभार्थियों को ड्रा (Draw) प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। ड्रा (Draw) में चयनित लाभार्थियों को शेष ₹1 लाख 40 हजार की राशि जमा करानी होगी। वहीं, जिन आवेदकों का चयन ड्रा (Draw) में नहीं होगा, उनकी ₹10,000 की बुकिंग राशि वापस कर दी जाएगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, योजना के अंतर्गत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आरक्षित फ्लैट्स का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया एवं निर्धारित नीति के अनुसार किया जाएगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी हाउसिंग फॉर ऑल विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट https://hfa.haryana.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक 0172-2585852 पर संपर्क कर सकते हैं।