{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नारायणगढ़ से वीसी के माध्यम से करेंगे अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत अमृत सरोवरों का  उद्घाटन  

 

 भिवानी, 30 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक जुलाई को नारायणगढ़ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत विकसित तालाबों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। भिवानी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल, महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक तथा ब्लॉक समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत प्रदेश में करीब 325 सरोवरों का उद्घाटन किया जाना है, जिनमें जिला भिवानी के 42 सरोवर हैं। अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत जिले के विभिन्न्न तालाबों का जीर्णोद्घार किया गया है। योजना के तहत लगी लाईटों से तालाब तथा आसपास का क्षेत्र रोशन हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत कुल 78 सरोवर हैं, जिनमें 24 अमृत सरोवरों का पहले ही शुभारंभ किया जा चुका है। अब 42 सरावरों का शुभारंभ किया जाना है। 

बॉक्स...

अमृत सरोवर प्लस योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में विकसित किए गए तालाबों एवं जोहड़ों में बवानीखेड़ा, बहल, भिवानी, कैरू, लोहारू, सिवानी और तोशाम खंड के गांव शामिल हैं। बवानीखेड़ा खंड के गांव बलियाली, रतेरा, बड़सी गुजरान, किरावड़, पुर, सुई में तालाबों का उद्घाटन किया जाएगा। बहल खंड के गांव कासनी खुर्द तथा गांव शहरयारपुर में अमृत सरोवर विकसित किया गया है। भिवानी खंड के बामला-प्रथम, चांग, देवसर, धनाना तृतीय, धारेडू, पालुवास, खरक कलां, खरक खुर्द, मुंढाल खुर्द, पूर्णपुरा, रेवाड़ी खेड़ा तथा तिगड़ाना में तालाब का लोकार्पण होगा।

कैरू खंड के गांव इंदीवाली में वेस्ट वाटर तालाब को भी इस योजना में शामिल किया गया है। लोहारू खंड के गांव अमीरवास, बड़दू धीरजा तथा गागड़वास में जोहड़ विकसित किया गया है। सिवानी खंड के गांव मीठ्ठी तथा तोशाम खंड के छप्पार जोगियान, ढ़ाणी माहू, गारनपुरा कलां, झुल्ली, खानक, खावा, मिरान, संडवा और थिलोड़ में तालाब का लोकार्पण किया जाएगा।