{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाजसेवी नंद किशोर गोयंका के निधन पर जताया शोक

 

हिसार, 26 जुलाई।

 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हिसार में प्रख्यात उद्योगपति एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य श्री सुभाष चंद्रा के पिता एवं गौसेवक स्वर्गीय श्री नंद किशोर गोयंका को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिसार के अग्रसेन भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री नन्द किशोर गोयंका ने अपना पूरा जीवन गौसेवा, समाज सेवा और राष्ट्र को मजबूत बनाने में लगाया। 

इस दौरान श्री लक्ष्मीनारायण गोयल, श्री जवाहर गोयल, अशोक गोयल के अलावा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, सोनीपत के मेयर राजीव जैन, भाजपा कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी, अभिषेक शर्मा, कृष्ण सरसाना सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।