{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में अभ्यर्थियों के CET आवेदन अटके, जानें क्या है वजह

 
Haryana: हरियाणा CET 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ दिन शेष बचे हैं। इसी बीच अभ्यर्थियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। सरल हरियाणा पोर्टल पर जाति व रिहायशी प्रमाणपत्र न बनने से CET के फॉर्म अटक गए हैं। आवेदक बेसब्री से इस पोर्टल के चलने के इंतजार में हैं। हालांकि कई आवेदकों ने पुराने प्रमाणपत्र को ही अपलोड कर फॉर्म भर लिया है।

जाति प्रमाणपत्र न बनने से रोष

CET फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 जून है, आवेदन के तीन दिन शेष रहने से आवेदक चिंतित हैं। CET के लिए आवेदन की अधिसूचना जारी होते ही इस पोर्टल पर कार्यभार बढ़ने से 10 दिन से धीमा चल रहा है। ऐसे में आवेदकों के जाति प्रमाणपत्र न बनने से उनमें रोष है। वह बार-बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीईटी के फॉर्म के लिए आवेदन करने के लिए अप्रैल 2025 के बाद का नवीनतम जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

पोर्टल पर रोजाना सैकड़ों आवेदन

हरियाणा स्थाई निवासी प्रमाणपत्र भी लेटेस्ट मांगा गया है। इस कारण से सरल हरियाणा पोर्टल पर प्रदेशभर से रोजाना सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं। पोर्टल पर इन आवेदकों के जाति प्रमाणपत्र अप्लाई हो चुके हैं उनके जाति प्रमाणपत्र निकल नहीं रहे हैं। CET की नई नोटिफिकेशन में नवीनतम प्रमाणपत्र की शर्त से इस पोर्टल को रोजाना कई हजार लोग एक साथ खोल रहे हैं। इस कारण पोर्टल देरी से चल रहा है।