हरियाणा IDFC बैंक घोटाले मामले में CBI ने दर्ज की FIR, 5 IAS अफसरों के नाम आए सामने
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि हरियाणा IDFC बैंक घोटाला 3 विभागों प्रदूषण नियंत्रण, पंचायत और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से जुड़ा है। वर्तमान में इस मामले की जांच हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (HSB-ACB) कर रही है। टीम अब तक बैंक कर्मियों, ज्वैलर्स और हरियाणा सरकार के 2 वित्त अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, साथ ही ACB ने 6 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए धारा 17A के तहत हरियाणा सरकार से मंजूरी मांगी थी। इनमें 5 IAS अधिकारी भी शामिल हैं। बताया था कि जांच में यह संकेत मिले हैं कि पूरा घोटाला अफसरों की शह पर हुआ और बैंक खातों को खुलवाने में उनकी भूमिका रही। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसी कारण एजेंसी दोनों ही चाहती थी कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच CBI से करें। अब माना जा रहा है कि अब CBI की ओर से FIR दर्ज करने से यह मामला प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर बड़ा मोड़ ले सकता है।