{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में कार्ड धारकों को करना होगा ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा राशन

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा राज्य सरकार ने POS मशीनों में 100% E-KYC अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत सभी लाभार्थियों को जून तक अपनी POS मशीनों पर E-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हरियाणा के सिरसा के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि सिरसा जिले में वर्तमान में राशन प्राप्त करने वाली कुल 485 POS मशीनों के माध्यम से 9,71,245 लाभार्थियों में से 56.63 प्रतिशत की बायोमेट्रिक पहचान सफलतापूर्वक दर्ज की जा चुकी है। विभाग द्वारा इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। 100 प्रतिशत E-KYC होने से फर्जी लाभार्थी डिपो से राशन नहीं ले पाएंगे। उन्होंने राशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे 30 जून से पहले अपनी E-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि राशन लाभार्थियों को राशन लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। रिकॉर्ड विभाग उन्होंने कहा कि E-KYC से सभी लाभार्थियों का रिकॉर्ड विभाग के पास ऑनलाइन पहुंच जाएगा। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि वे जल्द से जल्द अपनी E-KYC पूरी कर लें ताकि उन्हें राशन लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। E-KYC करवाने के लिए लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी डिपो होल्डर के पास जाना होगा और वहां पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी। इसके बाद E-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।