{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, कैंटर और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

 

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां कैंटर और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही 30 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। ये हादसा बुधवार तड़के करीब 3 बजे हुआ है। 

बताया जा रहा है कि केएमपी कटरा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर पर कैंटर और पिकअप की टक्कर हो गई। पिकअप में महिला, पुरुष और बच्चों समेत करीब 37 लोग सवार थे। ये सभी यूपी के रहने वाले थे। जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। 

खबरों की मानें, तो ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से महेंद्रगढ़ जा रहे थे। वहीं बहादुरगढ़ के पास नीलौठी में KMP पर कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे चलते यह हादसा हो गया और पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को रोहतक PGI में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। फिलहाल, पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।