{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Buldozer Action: हरियाणा में कुख्यात बदमाश की अवैध प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई पार्किंग

 
 

 


Buldozer Action: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने कुख्यात अपराधी रिक्की की अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चला दिया। रिक्की ने सेक्टर 37 में प्लाट नंबर 50 फेज-4 स्थित HSIIDC की लगभग 03 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर टीन शेड डालकर पार्किंग बनाकर कमाई कर रहा था। रिक्की खांडसा का रहने वाला है, यह जमीन गांव के पास ही है।

बता दें कि गुरुग्राम में पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनका खाका तैयार किया गाय है, जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए अवैध तरीकों से संपत्ति पर कब्जा करते हैं। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध उनकी अवैध संपत्तियों की पहचान कर गिराया जा रहा है।

31 अपराधिक मामले दर्ज

रिक्की पर लड़ाई-झगड़ा, हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी की बार जेल जा चुका है। नगर निगम के DTP आर.एस. भाट, निरीक्षक मंजीत, प्रभारी पुलिस थाना सैक्टर-37 की टीम एवं HSIIDC के अधिकारियों के संयुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस प्रवक्ता अशोक का कहना है कि पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि अपराधियों, भूमाफियाओं एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर रूप से जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।