{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा के इन 14 जिलों में BS-4 बसें होंगी बंद, रोडवेज विभाग सड़कों पर उतारेगा ये नई हाईटेक बसें

 
Haryana: हरियाणा रोडवेज ने NCR में शामिल 14 जिलों और दिल्ली डिपो को लेकर खास तैयारी की है। इन क्षेत्रों में अगले तीन-चार माह के अंदर BS-4 के बजाय BS-6 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। फिलहाल NCR के जिलों में करीब 333 BS-4 श्रेणी की बसों का संचालन हो रहा है। जिनको आने वाले समय में बंद कर दिया जाएगा।

500 में से 100 बसें आ चुकी

रोडवेज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा के 15 डिपो को लेकर योजना पर काम जारी है। फिलहाल NCR के जिलों में BS-6 बसें उतारने के लिए काम हो रहा है। प्रदेश में BS-6 श्रेणी की 500 सामान्य बसें और 150 एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग) बसों की खरीदने के लिए दो कंपनियों से करार हो चुका है। फिलहाल सामान्य 500 में से 100 बसें आ चुकी हैं। ऐसे ही एचवीएसी श्रेणी की 150 में से 55 बसें एनसीआर के जिलों में भेजी जा चुकी हैं। शेष बसें भी जुलाई-अगस्त तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में सितंबर अक्तूबर तक एनसीआर में पूरी तरह से बीएस-6 श्रेणी की बसों का संचालन होने लगेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेशों की अनुपालना हरियाणा में शुरू हो गई है।