{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Board Exam: हरियाणा में आज 12वीं की परीक्षा, 95 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

 
 

 

Board Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 3 मार्च को 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा विषय व डीएलएड प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीनियर सेकेंडरी और डीएलएड परीक्षा में 95 हजार 705 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के लिए 320 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं।


सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर में लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी शामिल होंगे।  


धारा-163 लागू
एग्जाम सेंटरों के आसपास धारा-163 लागू कर दी गई है। इसके तहत एग्जाम सेंटरों के पास फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। परीक्षार्थी परीक्षा शुरु होने से 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं। प्रवेश-पत्र पर परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं, इसलिए इसे लैमिनेट न करवाएं।