{"vars":{"id": "128336:4984"}}

दवाओं की आड़ में काला कारोबार! सिरसा में ड्रग्स विभाग-पुलिस का बड़ा एक्शन

 सिरसा:सिरसा के  थाना शहर डबवाली पुलिस टीम व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने नशे तस्करों और मेडिकल संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाही की। मेडिकल नशे पर रोक लगाने और जीवन रक्षक दवाइयों की आड में कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की। प्रबंधक प्रबंधक थाना शहर डबवाली नि. देवीलाल की टीम ने ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुनील कुमार के साथ मंडी डबवाली स्थित शर्मा फार्मा मेडिकल पर रेड कर नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद कर मेडिकल सील किया गया और सेल्समैन अरविंद को नोटिस दिया गया। 
 

 सिरसा: सिरसा के  थाना शहर डबवाली पुलिस टीम व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने नशे तस्करों और मेडिकल संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाही की। मेडिकल नशे पर रोक लगाने और जीवन रक्षक दवाइयों की आड में कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की। प्रबंधक प्रबंधक थाना शहर डबवाली नि. देवीलाल की टीम ने ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुनील कुमार के साथ मंडी डबवाली स्थित शर्मा फार्मा मेडिकल पर रेड कर नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद कर मेडिकल सील किया गया और सेल्समैन अरविंद को नोटिस दिया गया। 

इस मामले की जानकारी देते हुए  डबवाली की एसपी जसलीन कौर ने कहा कि मेडिकल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना शहर डबवाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए औषधि नियंत्रण अधिकारी सुनील कुमार के साथ मिलकर शर्मा फार्मा मेडिकल पर रेड की। जो रेड के दौरान मेडिकल से नशे में प्रयुक्त होने वाली 360 गोलियां टेम्पेन्टाडोल और 436 कैप्सूल प्रेगाबलीन मिले। इस दवाइयों का जब बिल मांगा गया तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। जो बरामद गोलियों को डीसीओ सिरसा द्वारा कब्जे में लेकर मेडिकल को सील किया गया। मेडिकल संचालक का लाइसेंस रद्द करने के सबंध में आगे की कार्रवाई डीसीओ सिरसा सुनील कुमार द्वारा की जाएगी।

पहले भी भारी मात्रा में नशीली दवाइयां हुई थी बरामद

बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर संचालक परमानन्द शर्मा के खिलाफ पहले भी भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामदगी मामले में थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज है । इसके अलावा आरोपी के खिलाफ 2025 में गैर इरादतन हत्या के संबंध में अभियोग दर्ज है ।

दवाइयों की आड में कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं

पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने सख्त स्वर में कहा है कि दवाइयों की आड में कालाबाजारी करने वालो ंको बख्शा नहीं जाएगा। डबवाली पुलिस द्वारा निरंतर मेडिकल एसोसिएशन एवं दवा विक्रेताओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें पुलिस का सहयोग करने को कहा जा रहा है ताकि दवा विक्रेता नशीली गोलियों को बिना किसी डाक्टरी सलाह एवं पर्ची के किसी को भी न दें । इसके अलावा कई नशीली गोलियां एन.डी.पी.एस. एक्ट में नहीं आतीं इसलिए इन गोलियां का अक्सर नशे में प्रयोग हो रहा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों सहित अपराध शाखाओं को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन के सहयोग से मेडिकल नशा बेचने वालों पर पैनी नजर रखें । यदि किसी मेडिकल स्टोर संचालक की नशा बेचने में संलिप्तता पाई जाए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।