Haryana: हरियाणा में CET को लेकर बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी
Jun 14, 2025, 22:39 IST
Haryana: हरियाणा में CET 2025 को लेकर बड़ी अपडेट आई है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि आज CET 2025 रजिस्ट्रेशन हेतु आखिरी दिन है, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तिथि 16 जून 2025 है। ज्ञात हो कि पूर्व में CET रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि में 2 दिन की बढ़ोतरी दी गई थी। अतः अभ्यर्थी जल्द से जल्द अपना CET रजिस्ट्रेशन पूरा करें। नोट : रजिस्ट्रेशन हेतु आगे किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। हिम्मत सिंह अध्यक्ष-हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग