{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में ग्रुप C-D कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार देगी 30 लाख रुपये की सहायता 

 
Naya Haryana : हरियाणा में ग्रुप C-D कर्मचारियों के लिए बड़ी ही राहत भरी खबर सामने आई है। हरियाणा के CM सैनी की तरफ से एक बड़ा फैसला किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अब हरियाणा में ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार होकर जान गंवाने वाले ग्रुप C-D श्रेणी के कर्मचारियों के परिवारों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद यह निर्णय लागू किया गया है। Haryana News

सहायता राशि

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार के निर्णय के तहत मृतक कर्मचारी के आश्रितों को मुख्यमंत्री हरियाणा कर्मचारी दुर्घटना सुरक्षा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस प्रकार कुल 30 लाख रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सरकार के हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि यह राशि मृतक कर्मचारी के आश्रितों के बैंक अकाउंट में जल्द से जल्द जमा कराई जाए। Haryana News

राहत भरा फैसला

जानकारी के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बिना देरी भुगतान सुनिश्चित करें। यह निर्णय विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए राहत भरा है, जो जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हुए हादसों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अब इन कर्मचारियों के परिवारों को 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।