{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Big Rain Alert : हरियाणा में अचानक बदलेगा मौसम, इन इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट

 
Big Rain Alert : हरियाणा में मानसून सक्रिय है। नदियां उफान पर हैं। जिससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम 
 
IMD के अनुसार मानसून टर्फ अब श्री गंगानगर, शिवपुरी, दमोह, कलिंगापट्टनम से दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने से अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में एक बार फिर से 29 अगस्त रात्रि से बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

इससे राज्य में 30 अगस्त  से 3 सितंबर  के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा बीच-बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।  इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।