Big Rain Alert : हरियाणा वाले हो जाएं सावधान! अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों में अलर्ट
इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है।
जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
इसी बीच IMD ने अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया है। सूबे में कल से बारिश फिर शुरू होने का अलर्ट है। जो कि 3 दिन तक झमाझम बारिश होगी। वहीं कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है। यहां पर पानी बढ़ने से 2 तटबंध टूट गए थे।
इस बार मानसून उम्मीद से बेहतर रहा है। इस बार ज्यादा बारिश हुई है। कल 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में यलो अलर्ट रहेगा। यानी इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।अगल दो दिन भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
शनिवार को 3 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यानी यहां भारी बारिश हो सकती है। रविवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल यलो अलर्ट रहेगा।