{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर ड्राइव 2026 का नया रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, देखें पूरी जानकारी

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव (Principal Secretary) कार्यालय द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEOs) को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
 

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी Online Teacher Transfer Drive 2026 के तहत डेटा वेरिफिकेशन और प्रामाणिकता (Authentication) के लिए नया संशोधित संभावित शेड्यूल (Revised Tentative Schedule) जारी कर दिया है।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव (Principal Secretary) कार्यालय द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEOs) को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ट्रांसफर प्रक्रिया की मुख्य तिथियां (Key Dates):

प्रोफाइल अपडेट व सत्यापन: शिक्षक 11 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक MIS पोर्टल पर अपनी पर्सनल व सर्विस प्रोफाइल अपडेट और वेरीफाई कर सकेंगे।

स्कोर व कार्यकाल प्रकाशन: 18 अगस्त से 19 अगस्त 2026 को सभी शिक्षकों का स्कोर और टेन्योर (Tenure) प्रकाशित किया जाएगा।

आपत्ति/दावा दर्ज करना (शिक्षकों द्वारा): 20 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक।

जिला स्तरीय समिति का निर्णय: 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आपत्तियों पर फैसला लिया जाएगा।

जिला समिति के फैसलों का प्रकाशन: 01 सितंबर 2026।

राज्य स्तरीय समिति में अपील/आपत्ति: 02 सितंबर से 04 सितंबर 2026 तक।

राज्य स्तरीय समिति का निर्णय: 05 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक।

अंतिम सूची (Final List with Score & Tenure): 08 सितंबर से 09 सितंबर 2026 को जारी होगी।

महत्वपूर्ण बिंदु:

* Qualifying Date: पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 10.08.2026 तय की गई है।

* कपल केस (Couple Case): दंपत्ति (पति-पत्नी) श्रेणी का लाभ पाने के लिए अंडरटेकिंग का ड्राफ्ट पत्र के साथ संलग्न किया गया है।

* विभाग ने सभी प्रिंसिपल्स, हेडमास्टर्स और शिक्षकों को टीचर ट्रांसफर पॉलिसी 2026 के नियमों के अनुसार समय पर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।