{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के 25 गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और नोएडा एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

 
Naya Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के बल्लभगढ़-पलवल के 25 गांवों को बड़ी सौगात मिली है। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों पर दुर्घटना कम से कम घंटे इस दिशा में काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इसी योजना के तहत साहूपुरा गांव से लेकर फतेहपुर बिल्लौच तक मॉडल रोड बनाने की योजना PWD तैयार कर रहा है। इसे सरकार की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। योजना पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर सड़कों की चौड़ाई पांच मीटर होती है। इन सड़कों पर गांव के नाम सामान्य बोर्ड पर लिखे हुए होते हैं। अन्य किसी भी तरह का कोई साइन बोर्ड नहीं होता है। यही कारण है कि ग्रामीण सड़कों पर दुर्घटना अक्सर घटती रहती हैं। साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच तक सड़क की चौड़ाई मात्र पांच मीटर है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अब सरकार ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना दिया है। इस एक्सप्रेसवे पर साहूपुरा से चढ़ कर दिल्ली सराय काले खां, नोएडा तक जा सकते हैं। दूसरी तरफ जयपुर, बडौदा, मुंबई तक जा सकते हैं। यहीं पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर ग्रामीण आसानी से रात और दिन के समय आ-जा सकें, इसलिए 25 गांवों के लिए सड़क को माडल रोड बनाने के लिए सरकार ने PWD को निर्देश दिए हैं। अब इसका एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा जा रहा है। Haryana News

ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक, साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच तक माडल रोड बनाने से बल्लभगढ़ क्षेत्र के साहूपुरा, मलेरना, सुनपेड़, सागरपुर, डीग, पीएम डीग, पियाला, शाहपुर कलां, फतेहपुर बिल्लौच, लढौली, पन्हैड़ा कलां, जवां, अटेरना, मोहना गांव तथा पलवल के असावटी, ततारपुर, देवली, मांदकौल, जनौली, अलावलपुर, ककड़ीपुर, नाई नंगला, सदरपुर, गोपीखेड़ा, जल्हाका, घाघौट, कटेसरा गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।