{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों पर चलाया पीला पंजा

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रोहतक में भू माफिया द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चला दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव बोहर में प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। इस दौरान टीम के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। Haryana News जानकारी के मुताबिक, DC धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ से 86 अवैध कॉलोनियों का चयन किया गया है, जिनमें लगातार टीम कार्रवाई कर रही है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, इन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर भू माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। Haryana News विकसित की जा रही थी अवैध कॉलोनी जानकारी के मुताबिक, भू माफिया द्वारा गांव बोहर में एक अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जिसमें प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से 6 नींव, 2 अवैध निर्माण और डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क को तोड़ा। Haryana News चंगुल में न फंसे लोग मिली जानकारी के अनुसार, जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने कहा कि नागरिक अपनी जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें।