{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  ऑफिसर काॅलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में भण्डारा 29 जुलाई को - कपूर

 

झज्जर। आॅफिसर काॅलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भण्डारे का भी आयोजन होगा।
श्री हनुमान मंदिर के पुजारी अनिल कपूर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यों के अतिरिक्त भण्डारे का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 28 जुलाई मंगलवार को प्रातः 8ः00 बजे सुंदरकांड पाठ से होगा। इसके पश्चात 29 जुलाई बुधवार को प्रातः 8ः00 बजे हवन, 11ः00 बजे कन्या पूजन एवं ब्राह्मण भोज तथा दोपहर 12ः00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने सभी भक्तगणों से आह्वान किया है कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक कार्यक्रम में 28 व 29 जुलाई को शामिल होकर कार्यक्रम की शौभा बढ़ाए।