{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Bank Holidays February 2026: फरवरी महीने में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

 
Bank Holidays February 2026: फरवरी का महीना शुरु होने वाला है। अगर आप भी बैंक से जुड़े काम निपटाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। RBI ने फरवरी महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में वीकली छुट्टियां, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं।

फरवरी 2026 में पूरे देश में बैंक कब बंद रहेंगे?
फरवरी महीने में कुछ दिन ऐसे भी हैं जब देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार शामिल है। इन तारीखों पर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

1 फरवरी (रविवार): वीकली हॉलिडे

14 फरवरी (शनिवार): दूसरा शनिवार

15 फरवरी (रविवार): वीकली हॉलिडे

22 फरवरी (रविवार): वीकली हॉलिडे

28 फरवरी (शनिवार): चौथा शनिवार

राज्यों में त्योहारों की वजह से एक्स्ट्रा छुट्टियां
फरवरी में कई राज्यों में 15 फरवरी को महाशिवरात्री के कारण बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगी। इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास दिनों पर भी बैंक बंद रहेंगे।

18 फरवरी: सिक्किम में लोसार

19 फरवरी: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

20 फरवरी: अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य स्थापना दिवस