{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Bank Holiday 2025: कल से लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों को क्यों दी छुट्टी?

 
Bank Holiday 2025: अगर आपका बैंक ( Bank Holiday From Friday) से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है और आप इसे कल पर टाल रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, अब आपको अपना बैंक से संबंधित काम निपटाने के लिए सोमवार तक का इंतजार करना होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कल यानी 6 जून को ईद-उल-अजहा यानी की बकरीद है। जिसके चलते कई राज्यों में शुक्रवार को बंद रहेंगे। इसके लिए शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कल से बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे और अपना काम नहीं कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  6 जून से लेकर 8 जून के बीच कई राज्यों में किसी न किसी वजह से बैंक रहेंगे। इसी बीच बैंकों के बैंक रिजर्व बैंक ने 6 जून 2025 को केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के लिए बकरीद की छुट्टी जारी कर दी है। हालांकि, देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं। इसके अलावा 6 जून के बाद 7 जून को भी बैंक बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि 7 जून 2025 यानी शनिवार को भी कुछ राज्यों में ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। जिसके चलते सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की छु्ट्टी रहने वाली है। वहीं आठ जून को रविवार है। इसलिए देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आप अपने बैंक की ब्रांच में फोन करके ही जाएं, ताकि, आपको पता रहे कि आपके राज्य में आज बैंक खुले है या नहीं। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।