{"vars":{"id": "128336:4984"}}

बिलबोर्ड इंडिया पर 'बैरण' और ‘शीशा’ सॉन्ग की आई सुनामी, लगातार दोनों हरियाणवी गाने कर रहे ट्रेंड

 

Naya Haryana: एक समय था जब हरियाणवी गाने केवल हरियाणा तक ही सीमित थे लेकिन आज के समय में हरियाणा गाने देश ही नहीं विदेशों तक धूम मचा रहें है। हाल ही की बात करें तो पूरे इंडिया में हरियाणा के दो गानों ने जमकर तबाही मचा रखी है, हर तरफ बस ये दो गाने ही सबसे ज्यादा सुने जा रहें है जिससे बिलबोर्ड इंडिया पर 'बैरण' पहले नंबर और ‘शीशा’ सॉन्ग दूसरे नंबर पर लगातार ट्रेंड कर रहें है।

हरियाणा के करनाल के असंध की एक साधारण परिवार की बेटी आज देश के सबसे बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर अपनी आवाज का परचम लहरा रही है। स्वरा वर्मा का ‘शीशा’ सॉन्ग बिलबोर्ड इंडिया पर लगातार दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि बिलबोर्ड इंडिया पर इस समय हरियाणवी सॉन्ग बैरण टॉप पर है। हरियाणा के भिवानी के गांव संडवा के रहने वाले चचेरे भाई सुमित और अनुज ने इस गाने को बनाया। बैरण गाने को यूट्यूब पर अभी तक 67 मिलियन लोग देख चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अनुज और सुमित बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही गाना गाने का शौक है। 2019 में जब कोरोना लॉकडाउन लगा तो सिंगिंग में करियर बनाने की ठानी। अपना खुद का यूट्यूब चैनल बनाया। उन्होंने अभी तक 6 गाने रिलीज किए हैं। पहले पांच गाने हिट नहीं हुए। छठे गाने बैरण ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया। Haryana News

बिलबोर्ड पर गाना रैंक करने के बाद उन्हें मुंबई से कई बड़ी म्यूजिक कंपनियों से ऑफर आए। हालांकि उन्होंने अभी किसी को हां नहीं की।

‘शीशा’ सॉन्ग के बारे में जानिए…

बिलबोर्ड इंडिया चार्ट तक पहुंचने वाले ‘शीशा’ गाने के लेखक मीता रोड, मूल रूप से करनाल के ही रहने वाले हैं। इन दिनों अमेरिका में जॉब कर रहे हैं। मीता पहले से ही शायरी और कंटेंट क्रिएशन में एक्टिव थे और उन्होंने स्वरा की आवाज और उनके संघर्ष को देखकर इस गाने के लिए कोलैबोरेशन का प्रस्ताव रखा। Haryana News

“शीशा” गाने की ऑडियो करनाल के विक्की तरावड़ी के स्टूडियो में रिकॉर्ड की गई। गाना रिलीज होते ही इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। गाने की लोकप्रियता को देखते हुए इसका वीडियो सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा रिलीज किया गया, जो सीधा बिलबोर्ड इंडिया चार्ट में पहुंच गया और लगातार दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

स्वरा के मुताबिक, इस गाने की सफलता में मीता रोड का कॉन्सेप्ट, बोल और इंटरनेशनल सोच के साथ उनकी आवाज का मेल ही सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ।