बादशाह का ‘टटीरी’ गाना फिर होगा रिलीज; नया टीजर हुआ जारी, सिंगर ने लिखा- टटीरी फिर से
मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 पोस्ट भी शेयर की है। इसमें लिखा- इस नए वर्जन में उन सभी हिस्सों को हटाया गया है, जिन्हें आपत्तिजनक माना गया था। साथ ही अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके साथ, उनकी आवाज और विश्वास ने ही इस गाने को जिंदा रखा है। Badshah - Titteri Song
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि 1 मार्च को रिलीज हुए टटीरी सॉन्ग के कई दृश्यों और बोल को लेकर कंट्रोवर्सी शुरू हो गई थी। सिंगर बादशाह के खिलाफ तीन एफआईआर तक दर्ज कराई गई थी। हरियाणा महिला आयोग ने तो पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी तक के आदेश जारी कर दिए थे। करीब एक सप्ताह पूर्व ही सिंगर ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगी थी।
मांगी माफी
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले “टटीरी” गाने को लेकर विवाद बढ़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ माना था। इस मामले में बादशाह के साथ निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्माता हितेन भी आयोग के सामने पेश हुए। आयोग ने गाने के बोल और प्रस्तुति पर सख्त नाराजगी जताई थी। Badshah - Titteri Song
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद बादशाह और उनकी टीम ने बिना शर्त माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया था।साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने, 4 महीनों के भीतर एक पॉजीटिव सॉन्ग बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का भी वादा किया था।