स्व-गणना अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Apr 25, 2026, 15:21 IST
सिरसा, 25 अप्रैल। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना मुहिम को लेकर ग्राम पंचायत शाह सतनाम जी पुरा, उपकार कॉलोनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच चरणजीत सिंह, पंच राजकुमार व मीना भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सांख्यिकीय विभाग से सहायक ललित ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया।
सरपंच चरणजीत सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 30 अप्रैल तक स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर जनगणना कार्य में सहयोग करें। यह सुविधा पहली बार जनगणना में दी गई है, जिससे नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं।
सहायक ललित ने बताया कि नागरिक https://se.census.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से सुरक्षित रूप से अपने परिवार का डाटा दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है और निर्धारित अवधि तक उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि सफलतापूर्वक फॉर्म जमा करने पर प्रत्येक परिवार को एक यूनिक 11 अंकों की स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे बाद में सत्यापन के दौरान जनगणना प्रगणक को दिखाना होगा। स्व-गणना के लिए पहले मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा और लगभग 33 प्रश्नों के उत्तर देकर 15 से 20 मिनट में प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, इसमें जनगणना कर्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संग्रह करेंगे और जानकारी सीधे केंद्रीय सर्वर पर अपडेट होगी। जो लोग ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे, उनके लिए पारंपरिक तरीके से घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। आमजन आधुनिक और सरल प्रक्रिया का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते स्व-गणना कर जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना योगदान दें।